Shravasti News: जर्जर सड़क को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, मरम्मत न हुई तो बाजार बंद करके करेंगे प्रदर्शन
श्रावस्ती, जुलाई 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के जमुनहा क्षेत्र के बीरगंज बाजार में पिछले कई सालों से सड़क जर्जर है। हल्की सी बारिश में ही रोड पर जलभराव और कीचड़ होने से इतनी समस्या होती है कि दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को बाजार में पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध में दुकानें बंद रखी। विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत पटना के मजरा बीरगंज बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर को जाने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल है। ब्लॉक मुख्यालय जमुनहा से करीब एक किलोमीटर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की सड़क पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव होने के कारण मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.