श्रावस्ती, जुलाई 2 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के जमुनहा क्षेत्र के बीरगंज बाजार में पिछले कई सालों से सड़क जर्जर है। हल्की सी बारिश में ही रोड पर जलभराव और कीचड़ होने से इतनी समस्या होती है कि दुकानदारों और यहां आने वाले लोगों को बाजार में पहुंचना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर शुक्रवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा और विरोध में दुकानें बंद रखी। विकास खंड जमुनहा के ग्राम पंचायत पटना के मजरा बीरगंज बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर को जाने वाली सड़क काफी दिनों से बदहाल है। ब्लॉक मुख्यालय जमुनहा से करीब एक किलोमीटर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर की सड़क पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई है सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे और जलभराव होने के कारण मरी...