Ranchi News: अवैध हथियार के साथ पकड़ाए युवक को जमानत नहीं
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। अपर न्यायायुक्त देबाशीष मोहापात्रा की अदालत ने अवैध हथियार रखने के मामले में आरोपी 21 वर्षीय नितेश मिर्धा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में आरोपी 15 सितंबर से जेल में बंद है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 14 सितंबर को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सुखदेव नगर इलाके से संदिग्ध अवस्था में नितेश को पकड़ा था। उसकी पैंट की जेब से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.