Pakur News: दो वारंटी गिरफ्तार
पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वारंटियों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड संख्या 83/26 के प्राथमिकी अभियुक्त फेकारूल शेख ईशाकपुर निवासी को पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं दूसरा मामला भरण-पोषण वाद से संबंधित है ,कांड संख्या 325/24 के वारंटी लाल मोहम्मद शाहबाजपुर/मालपाडा निवासी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.