पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वारंटियों के निष्पादन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार ​कांड संख्या 83/26 के प्राथमिकी अभियुक्त फेकारूल शेख ईशाकपुर निवासी को पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं दूसरा मामला भरण-पोषण वाद से संबंधित है ,कांड संख्या 325/24 के वारंटी लाल मोहम्मद शाहबाजपुर/मालपाडा निवासी को भी गिरफ्तार किया गया। ​गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...