Pakur News: अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान तोड़ा दम
पाकुड़, अगस्त 9 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। स्थानीय साप्ताहिक हाट से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना विशुनपुर-सलपतरा मार्ग पर पुलिया के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, गोगाजोर गांव निवासी प्रधान मुर्मू 45 वर्ष शनिवार हाट से सामान लेकर पैदल ही अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुर-सलपतरा के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अविलंब अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.