पाकुड़, अगस्त 9 -- Pakur News: ​ अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। स्थानीय साप्ताहिक हाट से अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना विशुनपुर-सलपतरा मार्ग पर पुलिया के पास की है। ​मिली जानकारी के अनुसार, गोगाजोर गांव निवासी प्रधान मुर्मू 45 वर्ष शनिवार हाट से सामान लेकर पैदल ही अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विशुनपुर-सलपतरा के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।

पुलिस की कार्रवाई ​सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अविलंब अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर ...