Orai News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात पुलिस लाइन सभागार में भव्य व श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। पूरे सभागार को फूलों एवं रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे जन्मोत्सव का माहौल और भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के भजन, नृत्य और झांकी ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.