उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार रात पुलिस लाइन सभागार में भव्य व श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। पूरे सभागार को फूलों एवं रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे जन्मोत्सव का माहौल और भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक एवं मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों के भजन, नृत्य और झांकी ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। प्रस्तु...