Muzaffarnagar News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बालिका गंभीर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पुरकाजी के बाईपास पर ई-रिक्शा से ट्रक की टक्कर में 40 वर्षीय महिला तसलीमा की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय बालिका जैनब गंभीर रूप से घायल है। रविवार को लगभग 3 बजे दोपहर गांव राजूपुर थाना देवबंद निवासी गुलजार अपने परिजनों के साथ पुरकाजी में एक शादी में अपने साले के यहां आ रहा था। जैसे ही राजपुर रोड से पुरकाजी के हाईवे पर ई रिक्शा सड़क पर चढ़ी तो सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा कई फुट दूर जाकर गिरी, जिसमें गुलजार की पत्नी तसलीमा की मौके पर ही मौत हो गई व गुलजार की भतीजी जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक तसलीमा के परिजन कोई कार्रवाई न करते हुए मृतिका को अपने गांव राजूपुर ले गए हैं।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.