मुजफ्फर नगर, सितम्बर 14 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी। पुरकाजी के बाईपास पर ई-रिक्शा से ट्रक की टक्कर में 40 वर्षीय महिला तसलीमा की मौके पर मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय बालिका जैनब गंभीर रूप से घायल है। रविवार को लगभग 3 बजे दोपहर गांव राजूपुर थाना देवबंद निवासी गुलजार अपने परिजनों के साथ पुरकाजी में एक शादी में अपने साले के यहां आ रहा था। जैसे ही राजपुर रोड से पुरकाजी के हाईवे पर ई रिक्शा सड़क पर चढ़ी तो सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा कई फुट दूर जाकर गिरी, जिसमें गुलजार की पत्नी तसलीमा की मौके पर ही मौत हो गई व गुलजार की भतीजी जैनब गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मृतक तसलीमा के परिजन कोई कार्रवाई न करते हुए मृतिका को अपने गांव राजूपुर ले गए हैं। ...