Mirzapur News: हादसे के बाद भीड़ ने पुलिस के सामने ही कार चालक को पीटा
मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुहकुंचवा के पास कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने पुलिस के सामने ही कार चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
घायलों की जानकारी सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव निवासी 58 वर्षीय मनोज अग्रहरी और दूसरी बाइक पर चील्ह निवासी 55 वर्षीय नवीन सिंह अपने साले रावर्टसगंज निवासी 40 वर्षीय अभिलेख सिंह के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार मुहकुंचवा के पास पहुंचे। तभी सोनभद्र की ओर जा रहे कार सवार ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.