मिर्जापुर, सितम्बर 7 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता । कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुहकुंचवा के पास कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने पुलिस के सामने ही कार चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

घायलों की जानकारी सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव निवासी 58 वर्षीय मनोज अग्रहरी और दूसरी बाइक पर चील्ह निवासी 55 वर्षीय नवीन सिंह अपने साले रावर्टसगंज निवासी 40 वर्षीय अ​​भिलेख सिंह के साथ घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बाइक सवार मुहकुंचवा के पास पहुंचे। तभी सोनभद्र की ओर जा रहे कार सवार ने दोनों बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों...