Lakhisarai News: लगातार हो रही बारिश से चंदनिया गांव में जलजमाव, घरों की दीवारें फूलीं, ग्रामीणों में दहशत
लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया अंचल के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत चंदनिया गांव में लगातार हुई भीषण बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव के कई हिस्सों में चारों ओर पानी जमा रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। सबसे अधिक परेशानी कच्चे और खपरैल मकानों में रहने वाले परिवारों को हो रही है। पानी के लगातार संपर्क में रहने से मकानों की ईंट-मिट्टी की दीवारें फूल गई हैं और कई घरों के कभी भी भरभराकर गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में जान-माल की क्षति को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार स्व. अरुण यादव की पत्नी सुनीता देवी के ईंट-गारे से बने खपरैल मकान का पिछला हिस्सा बारिश और जलजमाव के कारण गिर चुका है। मकान का जो हिस्सा बचा है, उसमें भी पानी प्रवेश कर गया है। परिवार के सामने रहने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.