लखीसराय, सितम्बर 1 -- Lakhisarai News: लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया अंचल के सैदपुरा पंचायत अंतर्गत चंदनिया गांव में लगातार हुई भीषण बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है। गांव के कई हिस्सों में चारों ओर पानी जमा रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। सबसे अधिक परेशानी कच्चे और खपरैल मकानों में रहने वाले परिवारों को हो रही है। पानी के लगातार संपर्क में रहने से मकानों की ईंट-मिट्टी की दीवारें फूल गई हैं और कई घरों के कभी भी भरभराकर गिरने का खतरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों में जान-माल की क्षति को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार स्व. अरुण यादव की पत्नी सुनीता देवी के ईंट-गारे से बने खपरैल मकान का पिछला हिस्सा बारिश और जलजमाव के कारण गिर चुका है। मकान का जो हिस्सा बचा है, उसमें भी पानी प्रवेश कर गया है। परिवार के सामने रहने औ...