Lakhimpur Khiri News: ओमनी वैन को ट्रक ने सामने से मारी टक्कर, हादसे में चार की जान गई, छह घायल
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लखीमपुर-निघासन रोड पर सोमवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब एक बजे खम्भारखेड़ा चीनी मिल के पास हुआ, जब निघासन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जा रही डग्गामार ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक , ओमनी वैन लखीमपुर से सवारियां लेकर निघासन की ओर जा रही थी। वैन में चालक समेत कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग लखनऊ व लखीमपुर से वापस लौट रहे थे और देर रात घर पहुंचने के लिए लखीमपुर के मेला मैदान से इस वैन में बैठे थे। यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 लोग मरे; 4 घायल खम्भारखेड़ा चीनी मिल के करीब सामने से आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.