लखीमपुरखीरी, नवम्बर 24 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। लखीमपुर-निघासन रोड पर सोमवार आधी रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब एक बजे खम्भारखेड़ा चीनी मिल के पास हुआ, जब निघासन की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से जा रही डग्गामार ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। ​पुलिस के मुताबिक , ओमनी वैन लखीमपुर से सवारियां लेकर निघासन की ओर जा रही थी। वैन में चालक समेत कुल दस लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश लोग लखनऊ व लखीमपुर से वापस लौट रहे थे और देर रात घर पहुंचने के लिए लखीमपुर के मेला मैदान से इस वैन में बैठे थे। यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 लोग मरे; 4 घायल खम्भारखेड़ा चीनी मिल के करीब सामने से आ ...