Lakhimpur Khiri News: अजान के रामलीला महोत्सव में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के कस्बा अजान में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को अजान चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हैदराबाद थानाध्यक्ष महेश पाठक ने की। बैठक में रामलीला मंचन राम बारात रावण वध भरत मिलाप राजगद्दी और शोभायात्रा के मार्गों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए तीन दरोगा, 15 सिपाही और 10 से 12 महिला कांस्टेबल तैनात की जाएंगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोबरा मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.