लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 20 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के कस्बा अजान में 26 अक्टूबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव एवं दशहरा मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को अजान चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हैदराबाद थानाध्यक्ष महेश पाठक ने की। बैठक में रामलीला मंचन राम बारात रावण वध भरत मिलाप राजगद्दी और शोभायात्रा के मार्गों सहित सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष महेश पाठक ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। इसके लिए तीन दरोगा, 15 सिपाही और 10 से 12 महिला कांस्टेबल तैनात की जाएंगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोबरा मोबाइल टीम लगातार गश्त करेगी ...