Kashipur News: चेक बाउंस मामले में आरोपी को छह माह की जेल
काशीपुर, जुलाई 24 -- Kashipur News: काशीपुर। चेक बाउंस के एक मामले में न्यायालय ने आरोपी को छह माह के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी को वादी को 6.35 लाख रुपये अदा करने और 10 हजार रुपये जुर्माना जमा करने का भी आदेश दिया है। काशीपुर निवासी राकेश सक्सेना पुत्र प्रेम प्रकाश ने अपने अधिवक्ता सूरज कुमार के माध्यम से न्यायालय में वाद दायर किया था। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उनके ममेरे भाई अजय सक्सेना निवासी सुल्तानपुर पट्टी ने आवश्यकता बताकर करीब दो वर्ष पहले उनसे 6.15 लाख रुपये उधार लिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.