Kashipur News: काशीपुर पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से देह व्यापार की आरोपी शोभा की जमानत अर्जी की खारिज
काशीपुर, अक्टूबर 9 -- Kashipur News: काशीपुर। अपर सेशन जज एफटीएससी (पॉक्सो) काशीपुर रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने 14 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने के मामले में आरोपी शोभा की दूसरी जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पीड़िता के दोबारा लापता होने को इसका प्रमुख आधार माना। अभियोजन के अनुसार, आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे हरियावाला स्थित एक मकान से मुक्त कराया गया। आरोप है कि जाहिद, सोमा, शिवम और उसकी पत्नी शोभा ने षड्यंत्र रचकर किशोरी को बंधक बनाया और हरिद्वार समेत विभिन्न स्थानों पर ले जाकर जबरन देह व्यापार कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.