Kanpur News: मंडलीय में जीता मेडल, अब दिखाएंगे राज्यस्तर पर दम
कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर। विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को 70वीं जनपदीय व मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन और रिकर्व राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या व आयोजन अध्यक्ष सुमन चंदोला ने किया। संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा ने किया। इसके आधार पर टीम का चयन किया गया। इंडियन राउंड के (अंडर-14 बालक) में युवराज सिंह (तुलसी मेमोरियल कॉलेज), सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज), (अंडर-17 बालक) में विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज), मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज), आर्यन यादव (भानु प्रताप एजुकेशन), शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.