कानपुर, अगस्त 5 -- Kanpur News: कानपुर। विष्णुपुरी ​स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बुधवार को 70वीं जनपदीय व मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने इंडियन और रिकर्व राउंड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक कमल किशोर गुप्ता, प्रधानाचार्या व आयोजन अध्यक्ष सुमन चंदोला ने किया। संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्रा ने किया। इसके आधार पर टीम का चयन किया गया। इंडियन राउंड के (अंडर-14 बालक) में युवराज सिंह (तुलसी मेमोरियल कॉलेज), सारांश (सेठ मोतीलाल केडिया इंटर कॉलेज), (अंडर-17 बालक) में विशाल कुमार (श्रीराम लला इंटर कॉलेज), मनीष कुमार (बीएनएसडी इंटर कॉलेज), आर्यन यादव (भानु प्रताप एजुकेशन), शाश्वत शुक्ला (मॉडर्न कार...