Haldwani News: संतान की दीर्घायु के लिए एक को रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इस बार एक नवंबर, रविवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन माताएं निर्जला उपवास कर अहोई माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी और संतान की खुशहाली की कामना करेंगी। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि एक नवंबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी, जबकि इसका समापन दो नवंबर को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर होगा। यह व्रत तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद खोला जाता है। पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक रहेगा। तारों के दर्शन शाम करीब छह बजे और चंद्रोदय रात 11:26 बजे होगा। यह भी पढ़ें- संतान की दीर्घायु का अहोई अष्टमी पर्व एक नवंबर को यह भी पढ़ें- अहोई अष्टमी पूजा सामग्री 2026: व्रत से पहले जुटा लें ये सामान, जानें अहोई माता की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.