Gorakhpur News: मन के मार्जन का माध्यम है श्रीराम कथा : श्रीहरिकृष्ण दासजी
गोरखपुर, जुलाई 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। गीता वाटिका स्थित श्रीराधाकृष्ण साधना मंदिर में आयोजित 41वें पाटोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार को जगतजननी श्रीमन्महात्रिपुरसुंदरीजी का काली मिर्च द्वारा सहस्रार्चन वैदिक मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। शाम को आयोजित श्रीरामचरितमानस कथा में श्रीहरिकृष्ण दासजी (श्रीचित्तरंजन दासजी) महाराज, श्रीधाम वृन्दावन ने कथा-रस का अमृतपान कराया। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरितमानस की कथा केवल मनोरंजन का विषय नहीं, बल्कि मन के मार्जन का माध्यम है। कथा-श्रवण से मन की शुद्धि होती है तथा जीवन का मार्ग सुगम एवं मंगलमय बनता है। कहा कि भगवान श्रीसीताराम का युगल स्वरूप अभिन्न है। उन्होंने 'राम-नाम' महामंत्र के जप की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.