Dehradun News: धार्मिक अनुष्ठान से जागृत होती है आध्यात्मिक चेतना और समाज में बढ़ता है सद्भाव: स्वामी ललितानंद गिरि
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित पूज्य माता लाल वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का अवसर है। धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं और उसे सत्य, धर्म, करुणा व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026: क्या आप जानते हैं मां दुर्गा के 108 नाम? जाप से मिलते हैं कई फायदे उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.