देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित पूज्य माता लाल वैष्णों देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का अवसर है। धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य के भीतर सकारात्मक विचारों का संचार करते हैं और उसे सत्य, धर्म, करुणा व सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026: क्या आप जानते हैं मां दुर्गा के 108 नाम? जाप से मिलते हैं कई फायदे उन्होंने कहा ...