देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: ​देहरादून। डाक विभाग, उत्तराखंड परिमण्डल की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 6 नवंबर को मासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत शाम 4 बजे से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, उत्तराखंड परिमण्डल (देहरादून) में आयोजित होगी। ​उपभोक्ता रजिस्ट्री, पार्सल, वीपी, मनीऑर्डर तथा डाकघर बचत बैंक से जुड़ी अपनी समस्याएं 5 नवंबर तक लिखित रूप में भेज सकते हैं। प्रत्येक समस्या के लिए अलग शिकायती पत्र भेजना होगा, जिसके ऊपर स्पष्ट रूप से 'डाक अदालत शिकायत' लिखा होना अनिवार्य है। ई-मेल (asppgcoddn@gmail.com) पर भी भेजा जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...