Dehradun News: डाक अदालत 6 नवंबर को, 5 तक भेजें शिकायतें
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून। डाक विभाग, उत्तराखंड परिमण्डल की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 6 नवंबर को मासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अदालत शाम 4 बजे से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, उत्तराखंड परिमण्डल (देहरादून) में आयोजित होगी। उपभोक्ता रजिस्ट्री, पार्सल, वीपी, मनीऑर्डर तथा डाकघर बचत बैंक से जुड़ी अपनी समस्याएं 5 नवंबर तक लिखित रूप में भेज सकते हैं। प्रत्येक समस्या के लिए अलग शिकायती पत्र भेजना होगा, जिसके ऊपर स्पष्ट रूप से 'डाक अदालत शिकायत' लिखा होना अनिवार्य है। ई-मेल (asppgcoddn@gmail.com) पर भी भेजा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.