Dehradun News: ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज में चिकित्सा शिविर, हीमोग्लोबिन जांच संपन्न
देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: रुड़की। ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज, शिवपुरम में इनर व्हील क्लब द्वारा मुफ्त चिकित्सा एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. रमिता गुप्ता की टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर एनीमिया की जांच की तथा जरूरतमंद बच्चों को आयरन की गोलियां व पोषण संबंधी परामर्श दिया। प्रबंधक वासुदेव पंत व प्रधानाचार्या रेखा पंत ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। शिविर में क्लब पदाधिकारी डॉ. रमा भार्गव, संगीता प्रुथी, नेहा गुलाटी, सोनिया चंदानी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.