देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: रुड़की। ज्ञानदीप पब्लिक इंटर कॉलेज, शिवपुरम में इनर व्हील क्लब द्वारा मुफ्त चिकित्सा एवं हीमोग्लोबिन जांच शिविर आयोजित किया गया। डॉ. रमिता गुप्ता की टीम ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर एनीमिया की जांच की तथा जरूरतमंद बच्चों को आयरन की गोलियां व पोषण संबंधी परामर्श दिया। प्रबंधक वासुदेव पंत व प्रधानाचार्या रेखा पंत ने क्लब की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। शिविर में क्लब पदाधिकारी डॉ. रमा भार्गव, संगीता प्रुथी, नेहा गुलाटी, सोनिया चंदानी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...