Chakradharpur News: रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीनियर डी पी ओ से मिला मेंस यूनियन का प्रतिनिधंडल
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । मेंस यूनियन के केंद्रीय कमिटी के सदस्य ए के सिंह की अध्यक्षता में मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल सीनियर डी पी ओ डॉ ऋषभ सिन्हा से मुलाकात कर रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट के पॉइंट्स में और ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट के गेटमैन के कैडर को एक करने तथा प्रमोशन चैनल एक करने पर सहमति हुई। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के गेटमैन का ड्यूटी अगर 12 घंटा होता है तो 2 दिन रेस्ट का प्रावधान करने पर बातचीत हुई और भी बहुत से समस्याओं पर सीनियर डीपीओ का सकारात्मक जवाब मिला। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रमाशंकर साहू संजय कुमार पाठक और मनोज दास उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.