चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर । मेंस यूनियन के केंद्रीय कमिटी के सदस्य ए के सिंह की अध्यक्षता में मेंस यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल सीनियर डी पी ओ डॉ ऋषभ सिन्हा से मुलाकात कर रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट के पॉइंट्स में और ऑपरेटिंग डिपार्टमेंट के गेटमैन के कैडर को एक करने तथा प्रमोशन चैनल एक करने पर सहमति हुई। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के गेटमैन का ड्यूटी अगर 12 घंटा होता है तो 2 दिन रेस्ट का प्रावधान करने पर बातचीत हुई और भी बहुत से समस्याओं पर सीनियर डीपीओ का सकारात्मक जवाब मिला। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से रमाशंकर साहू संजय कुमार पाठक और मनोज दास उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...