Chakradharpur News: मनोहरपुर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर ट्रांसपोर्टरों का हंगामा
चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। सेल चिरिया माइंस क्षेत्र में बाहरी वाहनों के प्रवेश को लेकर गुरुवार को स्थानीय ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। मनोहरपुर ट्रांसपोर्टर समिति के बैनर तले स्थानीय वाहन मालिकों ने सेल साइडिंग में लोडिंग के लिए आ रही बाहरी वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में ठेका प्रबंधन और समिति के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद मात्र एक घंटे के भीतर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। वार्ता में प्रबंधन ने स्थानीय वाहन मालिकों की सभी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। ट्रांसपोर्टर समिति का साफ कहना है कि माइंस क्षेत्र में स्थानीय वाहनों और ठेका कंपनी के वाहनों के अलावा किसी भी बाहरी वाहन को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे लेकर समिति ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाते हुए लोडिंग के लिए आ रही गाड़ियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.