चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। सेल चिरिया माइंस क्षेत्र में बाहरी वाहनों के प्रवेश को लेकर गुरुवार को स्थानीय ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा फूट पड़ा। मनोहरपुर ट्रांसपोर्टर समिति के बैनर तले स्थानीय वाहन मालिकों ने सेल साइडिंग में लोडिंग के लिए आ रही बाहरी वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में ठेका प्रबंधन और समिति के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद मात्र एक घंटे के भीतर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका। वार्ता में प्रबंधन ने स्थानीय वाहन मालिकों की सभी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। ​ट्रांसपोर्टर समिति का साफ कहना है कि माइंस क्षेत्र में स्थानीय वाहनों और ठेका कंपनी के वाहनों के अलावा किसी भी बाहरी वाहन को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसे लेकर समिति ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाते हुए लोडिंग के लिए आ रही गाड़ियो...