Biharsharif News: ई रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: ई रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल शेखपुरा/घाटकुसुंभा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - घाटकुसुम्भा रोड में पानापुर गांव के समीप एक बालक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गये है। घायलों में कमासी गांव के ललन पासवान, रानी देवी, नीतु देवी, सरस्वती देवी व संदीप कुमार हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग कर्मा पूजा को लेकर गंगा स्नान करने ई रिक्शा से बड़हिया जा रहे थे। तभी, पुरैना गांव के समीप हादसा हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.