बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: ई रिक्शा पलटने से पांच यात्री घायल शेखपुरा/घाटकुसुंभा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​शेखपुरा - घाटकुसुम्भा रोड में पानापुर गांव के समीप एक बालक को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार पांच लोग घायल हो गये है। घायलों में कमासी गांव के ललन पासवान, रानी देवी, नीतु देवी, सरस्वती देवी व संदीप कुमार हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि सभी लोग कर्मा पूजा को लेकर गंगा स्नान करने ई रिक्शा से बड़हिया जा रहे थे। तभी, पुरैना गांव के समीप हादसा हुआ। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...