Bhagalpur News: रक्त केंद्र के दलालों के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता का निर्जला उपवास
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय (मायागंज) अस्पताल के रक्त केंद्र में दलालों के वर्चस्व और कर्मियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ मंगलवार को वरीय सामाजिक कार्यकर्ता व रक्तदाता सुजीत कुमार झा ने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष निर्जला उपवास किया। सुबह 8 बजे अनशन शुरू होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुजीत झा ने आरोप लगाया कि ब्लड बैंक के कर्मी मरीजों के परिजनों से बेहद अभद्र व्यवहार करते हैं और वर्षों से जमे इन कर्मचारियों के खिलाफ न तो प्रभारी और न ही अधीक्षक कोई कार्रवाई करते हैं। उन्होंने दागी कर्मियों के तबादले और दलालों पर नकेल कसने की मांग की। यह भी पढ़ें- डायलिसिस के दौरान 70 वर्षीय बुर्जग की मौत, हंगामा व प्रदर्शन अस्पताल प्रबंधन और कई नर्सों के मनाने के बावजूद वे डटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.