भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय (मायागंज) अस्पताल के रक्त केंद्र में दलालों के वर्चस्व और कर्मियों के दुर्व्यवहार के खिलाफ मंगलवार को वरीय सामाजिक कार्यकर्ता व रक्तदाता सुजीत कुमार झा ने अधीक्षक कार्यालय के समक्ष निर्जला उपवास किया। सुबह 8 बजे अनशन शुरू होते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। ​सुजीत झा ने आरोप लगाया कि ब्लड बैंक के कर्मी मरीजों के परिजनों से बेहद अभद्र व्यवहार करते हैं और वर्षों से जमे इन कर्मचारियों के खिलाफ न तो प्रभारी और न ही अधीक्षक कोई कार्रवाई करते हैं। उन्होंने दागी कर्मियों के तबादले और दलालों पर नकेल कसने की मांग की। यह भी पढ़ें- डायलिसिस के दौरान 70 वर्षीय बुर्जग की मौत, हंगामा व प्रदर्शन अस्पताल प्रबंधन और कई नर्सों के मनाने के बावजूद वे डटे ...