Basti News: 27 साल बाद सड़क हादसे के मामले में वाहन चालक दोषी, छह माह की सजा
बस्ती, जुलाई 25 -- Basti News: हर्रैया, हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम न्यायालय हर्रैया के न्यायाधिकारी संदीप मणि ने 27 साल पुराने सड़क दुर्घटना के मामले में वाहन चालक को दोषी ठहराते हुए छह माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। हर्रैया थानाक्षेत्र के जुड़ईपुर गांव निवासी सरयू प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 28 दिसंबर 1999 को उनके भाई अयोध्या बिजरा से महाराजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही जीप के चालक छट्ठीदीन निवासी कप्तानगंज ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मामले की सुनवाई लंबे समय तक जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय में चलती रही। बाद में मुकदमा ग्राम न्यायालय हर्रैया को स्थानांतरित कर दिया गया। न्यायाधिकारी संदीप मणि ने मामले में तेजी से सुनवाई करते हुए आरोपी चालक को दोषी ठहराया। मुकदमे की लंबी अवधि को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.