21 से शुरू होगा एसकेएमके क्रिकेट टूर्नामेंट
कानपुर, जून 9 -- कानपुर। खांडेकर क्रिकेट अकादमी की प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 21 जून से नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। 13 जून को वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खिलाड़ियों का ट्रायल सुबह छह बजे से शुरू होगा। यह जानकारी अकादमी के संचालक शशिकांत खांडेकर ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद खिलाड़ियों का चयन कर टूर्नामेंट के लिए दस टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.