कानपुर, जून 9 -- कानपुर। खांडेकर क्रिकेट अकादमी की प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट 21 जून से नवाबगंज ​स्थित वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट में ​खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। 13 जून को वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर ​खिलाड़ियों का ट्रायल सुबह छह बजे से शुरू होगा। यह जानकारी अकादमी के संचालक ​श​शिकांत खांडेकर ने दी। उन्होंने बताया कि ट्रायल के बाद ​खिलाड़ियों का चयन कर टूर्नामेंट के लिए दस टीमें बनाई जाएंगी। इन टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...