1-2 अप्रैल को होगा 45वां जिला स्तरीय संतमत सत्संग
नवादा, मार्च 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता आगामी 1 और 2 अप्रैल को नवादा जिला संतमत सत्संग का 45वां विराट आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम स्थानीय श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। सत्संग की शुरुआत से पूर्व 31 मार्च को सुबह 8 बजे संकट मोचन मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध संगीत कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस सत्संग में देश के ख्यातिप्राप्त महात्माओं का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी प्रमोद जी महाराज, स्वामी डॉ. निर्मलानंद जी महाराज, स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज (अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता), स्वामी शांतानंद जी महाराज, स्वामी अभिषेकानंद जी महाराज एवं अन्य विद्वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.