नवादा, मार्च 21 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता आगामी 1 और 2 अप्रैल को नवादा जिला संतमत सत्संग का 45वां विराट आयोजन होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम स्थानीय श्री संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। ​सत्संग की शुरुआत से पूर्व 31 मार्च को सुबह 8 बजे संकट मोचन मंदिर से एक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध संगीत कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। ​सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित इस सत्संग में देश के ख्यातिप्राप्त महात्माओं का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​स्वामी प्रमोद जी महाराज, ​स्वामी डॉ. निर्मलानंद जी महाराज, ​स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज (अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता), ​स्वामी शांतानंद जी महाराज, ​स्वामी अभिषेकानंद जी महाराज एवं अन्य विद्वान...