रांची, मार्च 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। हुनर कला प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को होली पूर्व कवियत्री सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें मुक्ति शाहदेव ने- मस्त पवन जब ले अंगड़ाई फूलों से भर जाए क्यारी... सुना कर सबमें होली के भाव भर दिए। सत्या शर्मा की कविता- कुछ सतरंगी सी चाहत यूं आज मचल रही है... और कुमकुम गौड़ ने- मन बड़ा ही चंचल, उन्मुक्त, स्वछंद..., सुनाया। सोनल थेपड़ा ने- मिला देना अपना प्यार और साथ रंग सारे... व मनीषा ने होली रे होली रंगों की होली..., गीत गाकर सब का दिल जीत लिया। डॉ अवनींद्र सिंह ने- खेले मसाने मे होली दिगंबर... गाकर पूरे माहौल को रंग बिरंगा बना दिया और रेणुका सिन्हा ने हारमोनियम पर उनका साथ दिया। गार्गी सोम ने- मोहे रंग दो लाल, गाने पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.