हत्यारोपी पत्नी की जमानत याचिका खारिज
सुल्तानपुर, जून 24 -- सुलतानपुर। पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी मीरा देवी की जमानत याचिका न्यायाधीश राम प्रताप सिंह राणा ने खारिज कर दी है। वादिनी के अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने याचिका का विरोध कर घटना गंभीर बताई और विवेचना में मीरा देवी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद होने की बात कही। 19 दिसम्बर 2025 की रात गया प्रसाद पर हमला कर मीरा देवी ने घायल कर दिया था, इलाज के दौरान तीसरे दिन उसकी मौत हो गई थी। हलियापुर थाना के पूरे लाला डोभियारा में हुई घटना का मुकदमा मृतक की मां रामदुलारी ने दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.