साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी
नोएडा, अक्टूबर 20 -- नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने पोर्टल पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अपने सिस्टम पर लाइसेंस्ड एंटी-वायरस, एंटी-मालवेयर इंस्टॉल करें। अपने सिस्टम को दुरुस्त रखें। एक जटिल पासवर्ड बनाएं। अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। ईपीएफओ कभी भी फोन पर आधार, पैन या बैंक विवरण जैसी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है। ईपीएफओ सदस्यों से किसी भी तरह की धनराशि जमा करने के लिए संपर्क नहीं करता है। ऐसी कॉल या संदेशों का कोई जवाब न दें। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.