नोएडा, अक्टूबर 20 -- नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने पोर्टल पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अपने सिस्टम पर लाइसेंस्ड एंटी-वायरस, एंटी-मालवेयर इंस्टॉल करें। अपने सिस्टम को दुरुस्त रखें। एक जटिल पासवर्ड बनाएं। अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। ईपीएफओ ​​कभी भी फोन पर आधार, पैन या बैंक विवरण जैसी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है। ईपीएफओ ​​सदस्यों से किसी भी तरह की धनराशि जमा करने के लिए संपर्क नहीं करता है। ऐसी कॉल या संदेशों का कोई जवाब न दें। -----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...