सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची पर आई 350 आपत्तियां, आज से होगी सुनवाई
अमरोहा, सितम्बर 7 -- अमरोहा में पिछले माह जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की दर निर्धारित की गई। जिस पर लोगों से आपत्तियां मांगी गई। अब इन आपत्तियों पर 7 सितंबर से सुनवाई की जाएगी। इनका निस्तारण कर सर्किल रेट तय किए जाएंगे। जिले भर में करीब 350 आपत्तियां प्राप्त हुई। एआईजी स्टांप अनूप सिन्हा ने बताया कि संपत्ति का मूल्याकंन नियमावली 1997 व उत्तर प्रदेश स्टांप संपत्ति का मूल्याकंन द्धितीय संशोधन नियमावली 2013 एवं तृतीय संशोधन नियमावली, 2015 अंतर्गत दी गई व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद की तीनों तहसीलों से संबंधित मूल्याकंन सूची पुनरीक्षित दरें, निर्धारित किए जाने के लिए प्रस्तावित सूची जारी की गई। इसे लेकर 14 अगस्त से 25 अगस्त तक लोगों से आपत्तियां मांगी गई। जिनका निस्तारण एक सितंबर से तीन सितंबर तक होना था लेकिन इसे किसी कारणवश आगे बढ़ाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.