अमरोहा, सितम्बर 7 -- अमरोहा में पिछले माह जिले में सर्किल रेट बढ़ाने की दर निर्धारित की गई। जिस पर लोगों से आप​त्तियां मांगी गई। अब इन आप​त्तियों पर 7 सितंबर से सुनवाई की जाएगी। इनका निस्तारण कर सर्किल रेट तय किए जाएंगे। जिले भर में करीब 350 आप​त्तियां प्राप्त हुई। एआईजी स्टांप अनूप सिन्हा ने बताया कि संप​त्ति का मूल्याकंन नियमावली 1997 व उत्तर प्रदेश स्टांप संप​त्ति का मूल्याकंन ​​द्धितीय संशोधन नियमावली 2013 एवं तृतीय संशोधन नियमावली, 2015 अंतर्गत दी गई व्यवस्थाओं के अनुसार जनपद की तीनों तहसीलों से संबं​धित मूल्याकंन सूची पुनरी​क्षित दरें, निर्धारित किए जाने के लिए प्रस्तावित सूची जारी की गई। इसे लेकर 14 अगस्त से 25 अगस्त तक लोगों से आप​त्तियां मांगी गई। जिनका निस्तारण एक सितंबर से तीन सितंबर तक होना था लेकिन इसे किसी कारणवश आगे बढ़ाया ...